फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Four children scorched by hydrogen balloon explosion

हाइड्रोजन गुब्बारे दगने से चार बच्चे झुलसे....

Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Four children scorched by hydrogen balloon explosion
गुब्बारों को खींचते भाजयुमों जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा व साथी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सांसद खेल स्पर्धा के उद्घाटन पर हाइड्रोजन गुब्बारे फटने से चार बच्चे झुलस गए। हादसा गुब्बारों की छीनाझपटी में हुआ। शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों का जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को उन्हें घर भेज दिया गया। हद तो इस बात की है कि शिक्षकों ने हादसे की सूचना बीएसए तक को नहीं दी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का सुबह सवा 11 बजे उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची।
विज्ञापन

उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भी समर्थकों के साथ थे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री मंच से नीचे उतरकर बच्चों की लाइन के समीप हाइड्रोजन गैस के गुब्बारों का गुच्छा उड़ाने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं से घिरी केंद्रीय मंत्री ने जैसे ही गुब्बारों का गुच्छा हवा में छोड़ा, तो वहां मौजूद लोग गुच्छे की ओर लपके और पकड़कर छीना छपटी शुरू कर दी। इसी दौरान गुब्बारे फट गए।
गुब्बारे फटने से निकली आग की लपटों की चपेट में भिटौरा ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल गौराकला में पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र अभिषेक कुमार पुत्र जीतेंद्र कुमार, विवेक कुमार पुत्र संतोष कुमार, कक्षा सात का छात्र महेंद्र पुत्र अमरपाल और कक्षा छह का छात्र नवनीत कुमार पुत्र गंगाचरण झुलस गए।
झुलसे बच्चों को शिक्षक आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मामले को दबाने के लिए शिक्षकों ने हादसे की सूचना शिक्षकों ने बीएसए तक को नहीं दी।

हादसे के बाद चली गईं केंद्रीय मंत्री
हादसा होते ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अफरा तफरी मच गई। सांसद खेल स्पर्धा की मुख्य कर्ताधर्ता एवं मुख्य अतिथि जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी हादसे के बाद चली गईं।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुब्बारे फटने से निकलती आग की लौ। संवाद

स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुब्बारे फटने से निकलती आग की लौ। संवाद - फोटो : FATEHPUR

झुलसे बच्चों से हालचाल लेतीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद

झुलसे बच्चों से हालचाल लेतीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed