{"_id":"61cb61ac6a74c76e5a06b287","slug":"fathepur-news-fog-covered-district-cold-weather-too-harsh-fatehpur-news-knp672098753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ढका जनपद, ठंड के तेवर भी तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ढका जनपद, ठंड के तेवर भी तल्ख
विज्ञापन
हाइवे में कोहरे से निकलते बाहन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ठंड के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिले को मंगलवार की सुबह कोहरे के आगोश में हुई। इसके चलते लोग घरों में देर तक दुबके रहे। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा असर परिवहन पर पड़ा। सुबह वाहनों की हेडलाइट जलाकर चालक चलते रहे। न्यूनतम पारा 11 और अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह कोहरा और दिन में हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों के चालक सुबह भी हाईवे पर हेडलाइट जलाकर चल रहे थे।
कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी रहा। सुबह स्कूली बच्चे भी ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने कहा कि दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।
गेहूं को फायदा, अन्य फसलों में नुकसान
कोहरे के साथ शुरू हुई ठिठुरन से गेहूं की फसल को छोड़कर अन्य सभी फसलों को नुकसान होगा। आलू, राई, सरसों, चना, केला, टमाटर, मिर्च की फसलों में बदलते मौसम का असर पड़ेगा। आलू में मुर्रा रोग के आसार बढ़ेंगे। बादलयुक्त मौसम से राई, सरसों की फसल में माहू कीट की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए किसानों को कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।
पशुबाडे को तिरपाल से ढकें
पशुओं को सर्दी से बचाने की जरूरत है। पशुपालक अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए पशुबाडे को तिरपाल से ढक दें। ताकि सर्द हवाओं से पशुओं को बचाया जा सके। केवीके थरियांव के वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि मवेशियों को ताजा पानी पिलाएं। हरा चारा मिलाकर भूसे का ढेर न लगाए। बासी पानी व बासी चारा खाने से मवेशी बीमार पड़ सकते हैं।

कृषि भवन के पास अलाव तापते लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR