{"_id":"61f7debccef7013a635f9758","slug":"fathepur-news-five-lakh-rupees-grabbed-on-the-pretext-of-getting-a-job-fatehpur-news-knp6780308131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसान के पांच लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसान के पांच लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसान से पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हथगाम थाना क्षेत्र के कोदइला अजईपुर निवासी रामौतार का आरोप है कि उसके बेटे सूरजभान की सरकारी नौकरी लगवाने का गांव के रामआसरे ने झांसा दिया था।
नौकरी दिलाने के नाम पर 18 जनवरी 2015 को रामआसरे और उसके बेटे सुमेर सिंह, अभय उर्फ नंगू निवासी सुक्खा का पुरवा हथगाम, बचानी निवासी हथगाम ने पांच लाख रुपये नकद लिए।
इसके बाद काफी दिनों तक नौकरी लगवाने के नाम पर टरकाते रहे। जब उसने रुपये वापस मांगे, तो लौटाने से उन्होंने इंकार कर दिया। उसने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।