फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fight for seat in buses, traveling standing

बसों में सीट की मारामारी, खड़े होकर यात्री कर रहे सफर

Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fight for seat in buses, traveling standing
बस अड्डे के बाहर सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीट के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ रही है। इसके बाद भी खड़े होकर यात्री सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव कराने के लिए डिपो की 36 बसें भेजी गई हैं। इस कारण ज्वालागंज बस अड्डा से बसों के संचालन की व्यवस्था चरमरा गई है। यात्रियों को सफर करने के लिए घंटो बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी बस नहीं मिलती है।
विज्ञापन

जो बसें आती भी हैं, वह पहले से भरी हुई होती हैं। ऐसे में यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ती है। बस अड्डा के बाहर ही यात्री खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं, ताकि बैठने की जगह मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में 112 बसें हैं, जिसमें बची हुई 76 बसों में 23 बसें अनुबंधित हैं और 53 बसें निगम की हैं। बसों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मंडवा, अफोई और गौती रूट पर बसों का संचालन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed