फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,FCI's ED arrived to investigate, took samples of paddy

जांच करने पहुंचे एफसीआई के ईडी, धान के नमूने लिए

Tue, 14 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,FCI's ED arrived to investigate, took samples of paddy
खागा क्रय केंद्र में धान का नमूना लेते केंद्र सरकार की टीम के ईटी पीके सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। वाटर से खराब होने के कारण मिल मालिकों का सात ट्रक चावल लेने से मना करने के मामले का एफसीआई के आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से एफसीआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आए और जिले के अफसरों के साथ क्रय केंद्र और राइस मिलों में जाकर धान और चावल की गुणवत्ता देखी। धान के नमूने जांच के लिए ले गए हैं। अगर जांच में चावल में वाटर डैमेज मिलता है, तो यूआरएस (अंडर रिलेक्सेशन स्कीम) के तहत चावल के मानक में छूट मिल सकती है।
एफसीआई के मानक से अधिक पानी से खराब होने के कारण राइस मिल मालिकों का सात ट्रक चावल लेने से एफसीआई ने मना कर दिया था। इस पर मिल मालिकों ने क्रय केंद्र में धान खरीदे गए धान की कुटाई करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे अधिकारियों ने संज्ञान लिया और एफसीआई दिल्ली को रिपोर्ट भेजी। तब एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) पीके सिंह ने टीम के साथ धान की गुणवत्ता देखने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने साथ धान का नमूना ले गए हैं। दिल्ली एफसीआई में धान से चावल निकाल कर गुणवत्ता देखी जाएगी। अगर चावल में वाटर डैमेज आता है, तो यूआरएस स्कीम के तहत वाटर डैमेज में चार से पांच फीसदी की छूट मिल सकती है।
जबकि इस समय चावल में वाटर डैमेज तीन फीसदी ही मान्य है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खाद्य विपणन भीम सिंह, एफसीआई के जिला प्रभारी अनूप कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed