फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Father coming to give son's wedding card dies in accident

बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने आ रहे पिता की हादसे में मौत

Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Father coming to give son's wedding card dies in accident
बिंदकी (फतेहपुर)। बकेवर थानाक्षेत्र के मुगलमार्ग पर शाहजहांपुर गांव के पास बुधवार शाम बेटे की शादी का पहला कार्ड वर के मामा को देने आ रहे बाइक सवार दंपती और बेटे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़के के पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हुआ और पत्नी को मामूली चोटें आईं। हादसे से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के चौबेपुर इटरा निवासी कैलाश (50) निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने बेटे बृजेश (28) और पत्नी सुनीता (45) के साथ बकेवर थाने के सदान बदान का पुरवा गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

यहां उनकी बृजेश के घर में ससुराल है। बेटे बृजेश की शादी 20 जनवरी को है। इसलिए शादी का पहला कार्ड मामा को देने के लिए वह अपनी पत्नी सुनीता को साथ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक बृजेश चला रहा था। घायल बृजेश ने बताया कि सामने से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता उछलकर रोड पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लगीं।

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें बिंदकी सीएचसी भेजा, यहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था। उसकी मां को हल्की चोटें आई हैं।
सीएचसी से बृजेश को भी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पति की मौत से पत्नी सुनीता बदहवास दिखीं। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed