फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmers increase income from dairy farming

डेयरी फार्मिंग से आय बढ़ाएं किसान

Thu, 16 Dec 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmers increase income from dairy farming
थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र में पशुपालन के प्रशिक्षण में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। यहां सीवीओ डॉ.आरडी अहिरवार ने पशुपालन डेयरी फार्मिंग पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ.देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि खेती और पशुपालन एक पहलू के दो हिस्से हैं। खेती के बिना पशुपालन अधूरा है और पशुपालन के बिना खेती करने पर लागत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

डेयरी फार्मिंग किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। डेयरी में गोवंश और भैंस का प्रबंधन होना चाहिए। डॉ.अलका कटिहार कहा कि डेयरी फार्मिंग से होने वाले दूध से गुणवत्ता युक्त छेना, पनीर तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे व्यापार को बढ़ाने का काम पशुपालक कर सकते हैं। डॉ.नौशाद आलम ने कहा कि पशुपालन से मृदा स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। पशुओं के गोबर से कंपोस्ट खाद तैयार होगी।

डॉ.जगदीश किशोर ने मशरूम और मधुमक्खी पालन के विषय में बताया। डिप्टी सीवीओ डॉ.एसके तिवारी ने बताया कि मवेशियों को समय पर टीका जरूर लगवाएं।
पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं, जिसमें पशुपालक को कम ब्याज में बैंक से लोन दिया जाता है। प्रशिक्षण में पशुपालक सुधा देवी, रेखा देवी, रंजना देवी, रेनू देवी, मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed