फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmer injured in bike collision dies

बाइक सवार की टक्कर से घायल किसान की मौत

Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmer injured in bike collision dies
चंद्रशेखर पाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बरौहां गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल किसान की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरौहां गांव निवासी चंद्रशेखर पाल (60) किसान थे। वह 19 अक्तूबर की शाम बहुआ-गाजीपुर मार्ग स्थित खेत से घर लौट रहे थे। गांव किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मा दी थी।
विज्ञापन

हादसे में किसान के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान किसान की गुरुवार सुबह मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी केशिया देवी का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बरौंहा गांव में चंद्रशेखर पाल के रोते विलखते परिजन। संवाद

बरौंहा गांव में चंद्रशेखर पाल के रोते विलखते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed