फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dried taps, fountains on the road

लीकेज पाइप लाइन से मुख्य सड़क कीचड़ में बदली

Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dried taps, fountains on the road
लीकेज पाइप लाइन से सड़क में भरा पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। घरों में पेयजल योजना की लाइन की टोटियां सूखी पड़ी हैं। जबकि सड़कों पर इन पाइप लाइनों से फव्वारे फूट रहे हैं। यह पानी सड़कों पर भरता है।
विज्ञापन

जो कस्बावासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वाहनों के निकलने से इस पानी के कारण सड़क में गड्ढे हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन अनदेखी किए हैं।
असोथर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र से बदतर हैं। पीने का पानी लोगों को हैंडपंप से ही भर कर लाना पड़ता है। क्योंकि पानी की टंकी से घरों के लिए जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन जगह-जगह टूटी है।
विज्ञापन

ऐसे में जलापूर्ति शुरू होते ही पूरे कस्बे में जगह-जगह फव्वारे फूट पड़ते हैं, जबकि घरों की टोटियां सूखी रहती हैं। यह पानी कस्बे के प्रमुख मार्ग में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रूप से प्राइवेट बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय के सामने पाइप लाइन फटी है, जिससे पानी बहता रहता है।
नगर पंचायत ईओ अजय पांडेय ने बताया कि पाइप लाइन बहुत पुरानी है। इसलिए आए दिन लीकेज होता है। नगरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नई पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
दुकानदार अभिषेक मोदनवाल ने कहा कि कस्बे को नगर पंचायत तो बना दिया गया है, लेकिन सुविधाएं गांव से भी बदतर है। पहले को प्रधान से कह कर समस्या का समाधान करा लिया जाता था, लेकिन अब नगर पंचायत के अधिकारी अनदेखी किए हैं।

कस्बा निवासी आदित्य अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्य मार्ग पर 500 मीटर में तीन जगह पर पाइप लाइन लीकेज है। अब गर्मी के महीने में पानी की समस्या बढ़ेेगी, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी इन लीकेजों को सही करने की सुधि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed