{"_id":"6186cb4b7a90c044c408fdcb","slug":"fathepur-news-dengue-and-fever-patients-found-in-the-town-fatehpur-news-knp6623120178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसवा कस्बे में डेंगू व बुखार के मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसवा कस्बे में डेंगू व बुखार के मिले मरीज
विज्ञापन
हसवा। कस्बे के खेलदार मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रामविशाल मौर्य के घर में पिछले कई दिनों से पत्नी, बेटी व बेटे को बुखार आ रहा था। उन्होंने बताया कि गांव में ही प्राइवेट इलाज करवाते रहे। बुखार में आराम नहीं मिला, तो सदर अस्पताल में पत्नी नीलाम मौर्य, 15 वर्षीय बेटे और (28) वर्षीय बेटे विजय कुमार को भर्ती कराया।
खून की जांच रिपोर्ट आने के बाद बेटे को डेंगू पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। इसी मोहल्ले के 18 वर्षीय अनूप मौर्य पुत्र दिलीप कुमार मौर्य को बुखार आ रहा था। पहले गांव में ही इलाज कराया। फिर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज के दौरान खून की जांच हुईं, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
मोहल्ले के दिलीप कुमार मौर्य, राम विशाल मौर्य, मुन्ना गुप्ता, राहुल मौर्य, देशराज पाल,केशन मौर्य, खालिद, नावेद, चंदिका, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने बताया कि दिवाली, होली व अन्य त्योहारों में भी सफाईकर्मी नहीं आता है।
विज्ञापन
गलियों की नालियां कीचड़ से भरी पड़ी रहती हैं। सड़कों में गंदगी फैली हुई है। उधर, डेंगू मरीज मिलने पर डॉ. अनुपम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा। मौके पर ग्रामीणों को दवा वितरित की गयी। डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए साफ सफाई रखें। नालियों में पानी न जमा न होने दें। लोग फुल बांह के कपड़े पहने।