फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Demolition of the house under construction by beating the family

परिवार को पीटकर निर्माणाधीन आवास ढहाया

Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Demolition of the house under construction by beating the family
पीड़ित ओम प्रकाश। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव में एक पक्ष के लोगों ने एक परिवार को पीटकर निर्माणाधीन आवास को ढहा दिया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने डीएम, एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सनगांव निवासी ओम प्रकाश मौर्या ने बताया कि उसकी पत्नी सुमैना को आवास योजना के तहत आवास मिला है। वह पुरानी जगह पर आवास का निर्माण करा रहा है।
कुछ दिनों से गांव का एक परिवार निर्माण का विरोध कर उन्हें धमकी दे रहा था। उन लोगों ने अचानक लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और असलहों से लैस होकर हमला किया।
इसके साथ ही निर्माणाधीन आवास ढहा दिया। उसने घटना की 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शनिगांव में ढहाई गई निर्माणाधीन बाउंड्री। संवाद

शनिगांव में ढहाई गई निर्माणाधीन बाउंड्री। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed