फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Clean chit to businessman for selling land by fraud

फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के मामले में कारोबारी को क्लीन चिट

Thu, 02 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Clean chit to businessman for selling land by fraud
फतेहपुुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कासिमपुर स्थित सवा दो बीघा जमीन को फर्जीवाड़ा करके बेचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस जमीन के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वह जमीन विक्रेता के नाम नहीं निकली है।
विज्ञापन

राजस्व रिकार्ड जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी कारोबारी और उनके सह आरोपियों को विवेचना में क्लीन चिट दी है। मामले में पुलिस वादी पक्ष पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

विष्णपुरी कालोनी निवासी धीरेंद्र सिंह ने जमीन का मुख्तारनामा बाबा श्यामदास चेला से कराया था। धीरेंद्र सिंह ने उस जमीन के प्रकरण में चार सितंबर को प्रापर्टी और ऑटो मोबाइल कारोबारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, विजय भान सिंह, पूर्व उपप्रमुख चंद्रशेखर तोमर, बैनामा लेखक जय बिहारी श्रीवास्तव, विजय कुमार, मोहम्मद शहनूर, अब्दुल कवी, हीरालाल साहू के खिलाफ फर्जी मुख्तारनामा तैयार कर कब्जे का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जीवाड़ा समेत कई धाराओं में धर्मेंद्र भदौरिया समेत अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक उमाशंकर यादव ने राजस्व अधिकारियों से जमीन की आख्या मांगी।
राजस्व की रिपोर्ट में बाबा श्यामदास चेला की जमीन का अंश पहले ही खत्म होने की बात सामने आई है। आरोपी विजय भान को दो बार में जमीन बेची गई।
श्यामदास चेला का हिस्सा खत्म हो गया था। विवेचक उमाशंकर ने बताया कि जांच में आरोप सिद्घ नहीं हो रहा है। कुछ भी तथ्य मिले तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed