फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Choupal reached susceptible village

एकौरा गांव पहुंच डीएम-एसपी ने की चौपाल

Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Choupal reached susceptible village
एकौरा गांव की चौपाल में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। अतिसंवेदनशील गांवों की सूची में शामिल एकौरा गांव में गुरुवार को डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। प्राथमिक विद्यालय में लगी चौपाल में दोनों अफसरों ने कहा कि निडर होकर विधानसभा चुनाव में वह मतदान करें।
विज्ञापन

महीने भर पहले गांव में हुए विवाद के चलते इसे अतिसंवेदनशील की सूची में डाल दिया गया है। चौपाल के दौरान एक दिव्यांग महिला ने पीएम आवास निर्माण में रोक लगाने की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

डीएम ने तुरंत एसडीएम व तहसीलदार को जमीन चिह्नित कर आवास निर्माण कराने के निर्देश दिए। एसपी ने पिछले चुनाव में विवाद संबंधी जानकारी ली।
एसओ किशनपुर से कहा कि वह गांव के साथ सभी गांवों में शस्त्र लाइसेंस व कारतूसों का सत्यापन का काम पूरा करें। इसके बाद दोनों अधिकारी रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बूथ सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार शशिभूषण मिश्र, एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह, विजयीपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह मौजूद रहे।

ग्रामीणों से बात करते एसपी राजेश कुमार सिंह साथ में मौजूद डीएम। संवाद

ग्रामीणों से बात करते एसपी राजेश कुमार सिंह साथ में मौजूद डीएम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed