फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Chanda Devi won the first prize by making the best Kheer and Tahri

पाक कला प्रतियोगिता में असोथर की चंदा देवी को प्रथम पुरस्कार

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Chanda Devi won the first prize by making the best Kheer and Tahri
पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों के बनाए गए भोजन को निरीक्षण करता निर्णायक मंडल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मिड-डे-मील योजना के तहत मंगलवार को रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें असोथर की चंदा देवी ने तहरी व खीर सबसे अच्छी बनाकर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता पुरानी तहसील के सामने स्थित महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डीएसटीओ जोगेंदर सिंह यादव पहुंचे।
प्रतियोगिता के लिए खाना क्या बनाया जाएगा, यह फैसला निर्णायक मंडल ने लाटरी के जरिये लिया। जिसमें प्रथम राउंड में तहरी और द्वितीय राउंड में खीर बनायी गयी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान असोथर के धरमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोइया चंदा देवी ने प्राप्त किया। उन्हें 3500 रुपये की धनराशि दी गई। दूसरे स्थान पर नगर क्षेत्र के पीरनपुर की रसोइया साइना रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2500 रुपये दिए गए। तीसरे स्थान पर नगर क्षेत्र के महमूदपुर विद्यालय की रसोइया हसीना खातून रहीं। इन्हें पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये नकद दिए गए।
प्रतियोगिता में अलग-अलग ब्लाकों की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिनको आने जाने का यात्रा भत्ते के रूप में 250-250 रुपये, सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

निर्णायक समिति में बीएसए संजय कुमार कुशवाहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. आशिता सचान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, गीता देवी मौर्य गृह विज्ञान अध्यापिका, बीईओ मुख्यालय हौसिला प्रसाद उपस्थित रहे। मंच का संचालन अनुराग मिश्रा और शुभांगी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed