फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cash stolen from retired revenue worker's digi

सेवानिवृत्त राजस्वकर्मी की स्कूटी की डिग्गी से नगदी चोरी

Wed, 19 Jan 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cash stolen from retired revenue worker's digi
फतेहपुर। सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी की स्कूटी की डिगी में रखे रुपये और पेंट का डिब्बा चोरों ने पार कर दिया। पुलिस की जांच में दो युवक भागते हुए सीसीटीवी में दिखे। पुलिस फुटेज के सहारे चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी आरपी सिंह सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी हैं। विद्यार्थी चौराहे के पास स्थित एसबीआई से बुधवार को उन्होंने 70 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद उन्होंने हरिहरगंज से 9500 रुपये का पेंट खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद बैग में 60 हजार 500 सौ रुपये, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, चेक बुक आदि स्कूटी की डिगी में रख दिए। इसके बाद वह हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर चाय पीने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसबीच उनकी स्कूटी की डिगी से बैग और पेंट का डिब्बा लेकर दो चोर भाग निकले। उन्होंने चौकी हरिहरगंज में पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पांडेय ने एक दुकान के सीसीटीवी चेक कराए। जिसमें चोर बैग और पेंट लेकर जाते दिखे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed