फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cases on miscreants injured in encounter till Kanpur

मुठभेड़ में घायल बदमाशों पर कानपुर तक मुकदमे

Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cases on miscreants injured in encounter till Kanpur
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों पर कानपुर में लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश कानपुर हैलट में भर्ती कराए गए हैं। उनका पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगाला तो कई संगीन अपराधों की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शनिवार रात डीघ के टिकरी मोड़ पर आशीष उर्फ राज यादव निवासी अरगल थाना जाफरगंज और शनी यादव निवासी खैराबाद थाना जहानाबाद बिंदकी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन

इनके पास से चार अक्तूबर को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी गई कार बरामद हुई थी। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली लगी हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने 25-25 हजार का ईनाम भी आरोपियों पर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आशीष यादव के खिलाफ 2017 में चांदपुर थाने में लूटपाट, औंग थाने में लूटपाट की बरामदगी के दो मुकदमे, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर भी लगा था। 2017 में ही आरोपी ने जाफरगंज में लूट की थी।

कानपुर शहर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में 2019 में लूट और 2017 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। 2017 के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
दूसरे आरोपी सनी यादव के खिलाफ जहानाबाद थाने में पिछले साल चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हुए। कानपुर के साढ़ में हुई लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने कानपुर हैलट से दोनों को डिस्चार्ज कराया। दोनों को हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के आरोप में कोर्ट में पेश किया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed