फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Car hit a farmer crossing the road

सड़क पार कर रहे किसान को कार ने मारी टक्कर

Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Car hit a farmer crossing the road
हादसे की खबर पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। बिरधौलपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। खबर मिलने पर किसान के परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार व उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के शाहपुर चर्की गांव निवासी भगवानदीन सिंह (50) किसान थे। घर में उनकी पत्नी, बेटी पूजा रहते हैं। जबकि उनके दो पुत्र बाहर रहकर रोजगार करते हैं। गुरुवार सुबह भगवानदीन बाइक से खेतों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

बिरधौलपुर गांव के पास वह बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके किसी काम से सड़क पार करने लगे। इस दौरान धाता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा देख लोग वहां पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धाता में कार व उसके चालक को पकड़ लिया। इधर लोगों ने परिजनों को खबर दी तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने भगवानदीन को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
धाता सीएचसी से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर उन्हें जा रहे थे लेकिन रास्ते में भगवानदीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed