फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bring policies of Congress to the booth level

प्रशिक्षण में बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने पर जोर

Sun, 03 Oct 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bring policies of Congress to the booth level
अमौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अमौली। विधानसभा चुनाव के पहले आम लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। यह बात रविवार को कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर में प्रशिक्षकों ने कही।
विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अमौली में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों को पांच प्रशिक्षकों ने बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि भाजपा सरकार के दुष्प्रचार का वैश्विक स्तर पर जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के गुर बताए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा की चिकनी चुपड़ी बातें समझ चुकी है। 2022 विधानसभा चुनाव में आम जनमानस ने पूरी तरह से फैसला कर लिया है कि भाजपा सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने झूठे दुष्प्रचार से देश एवं प्रदेश को गुमराह करने वाली भाजपा सरकार के जाने का अब समय नजदीक आ गया है। कांग्रेस नेता राकेश प्रजापति ने कार्यक्रम में आने वालों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपेंद्र नाथ मिश्रा, पंकज सिंह, विकास मिश्रा, अभिषेक तिवारी, राहुल अग्निहोत्री, जीशान कुरैशी, संजय पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed