{"_id":"6159a9558ebc3e626e0912bd","slug":"fathepur-news-bring-policies-of-congress-to-the-booth-level-fatehpur-news-knp655960968","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
अमौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। विधानसभा चुनाव के पहले आम लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। यह बात रविवार को कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर में प्रशिक्षकों ने कही।
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अमौली में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों को पांच प्रशिक्षकों ने बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि भाजपा सरकार के दुष्प्रचार का वैश्विक स्तर पर जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के गुर बताए गए।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा की चिकनी चुपड़ी बातें समझ चुकी है। 2022 विधानसभा चुनाव में आम जनमानस ने पूरी तरह से फैसला कर लिया है कि भाजपा सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
अपने झूठे दुष्प्रचार से देश एवं प्रदेश को गुमराह करने वाली भाजपा सरकार के जाने का अब समय नजदीक आ गया है। कांग्रेस नेता राकेश प्रजापति ने कार्यक्रम में आने वालों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपेंद्र नाथ मिश्रा, पंकज सिंह, विकास मिश्रा, अभिषेक तिवारी, राहुल अग्निहोत्री, जीशान कुरैशी, संजय पासवान मौजूद रहे।