फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Both sides filed reports of kidnapping of young man and girl

एक थाने में युवती तो दूसरे में युवक के अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 23 Jan 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Both sides filed reports of kidnapping of young man and girl
फतेहपुर। असोथर पुलिस ने एक युवती के अपहरण किए जाने में सराफ पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने सराफ पुत्र के अपहरण की दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सराफ परिवार और उसके बेटे को हत्या की धमकी भी मिली है। जिससे पुलिस के भी होश उड़े हैं। धमकी की रिकार्डिंग सुनकर पुलिस को लगा कि प्रेमी युगल की जान जोखिम में पड़ सकती है। इन हालातों में लड़के पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट जरूरी मानी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के कस्बा निवासी धर्मराज सोनी की असोथर थाने के एक गांव में ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान में धर्मराज के साथ उनका बेटा गोविंद उर्फ हैप्पी भी बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी गांव के एक युवती को लेकर हैप्पी 16 जनवरी से गायब है। मामले में 21 जनवरी की रात असोथर पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर हैप्पी, गोपाल और पवन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
इधर, गाजीपुर थाने में धर्मराज ने तहरीर देकर बेटे हैप्पी के पवन निवासी गाजीपुर और मुकुल निवासी अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मराज का आरोप है कि 16 जनवरी को पवन और मुकुल के साथ बेटा निकला था।

जिसके बाद घर नहीं लौटा। मोबाइल पर अज्ञात लोग बेटे और परिवार को हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। असोथर थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। गाजीपुर थानाध्यक्ष संगमलाल प्रजापति ने बताया कि युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed