{"_id":"61e459b0c5c7875992124adb","slug":"fathepur-news-blow-89-thousand-999-rupees-from-the-account-by-bluffing-fatehpur-news-knp6756969136","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर खाते से 89 हजार 999 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर खाते से 89 हजार 999 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
शाह। साइबर अपराधियों ने झांसा देकर एक युवक के खाते से रविवार को 89 हजार 999 रुपये पार कर दिए। युवक ने चौकी पुलिस से शिकायत की। तो पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी बुद्धराज की बेटी की 16 फरवरी को शादी है। बुद्घराज का मोबाइल सुबह उसका बेटा शिवम लिए था। इस दौरान एक फोन आया। फोन शिवम ने उठाया, तो सामने से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह उसके जीजा का छोटा भाई है।
किसी के खाते में रुपये डालने है। उसके खाते से रुपये नहीं जा रहे हैं। उसके फोन-पे एकाउंट पर 20 हजार रुपये भेज रहे हैं। यह बात पिता को नहीं बताना। हालांकि शिवम ने पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बुद्धराज ने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण बेटे सेे मदद करने को कहा। कुछ देर बाद फोन-पे चेक करने पर रुपये आने का मैसेज दिखा। इस पर बेटे ने फोन करने वाले के बताए खाते पर रुपये ट्रांसफर किए।
अभी रुपये नहीं आने की बात कहते हुए नौ बार में 89 हजार 999 रुपये पेटीएम खाते में डलवा लिए। इसके बाद एटीएम कार्ड नंबर पूछा और ओटीपी मांगी। तब बुद्धराज ने बेटे से मोबाइल छीना।
फोन करने वाले से पूछताछ की तो उसने फोन काट दिया। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। फोन-पे पर आने वाला मैसेज भी फर्जी था।
वह मैसेज भी गायब हो गया। मामले की बुद्घराज ने शिकायत शाह चौकी पुलिस से की। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मामला जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है।