फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,BJP is the party of kings and emperors: Naresh Uttam

भाजपा राजा महाराजाओं की पार्टी-नरेश उतम

Sat, 02 Oct 2021 08:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,BJP is the party of kings and emperors: Naresh Uttam
सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज में कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। भाजपा राजा महाराजाओं की पार्टी है। कांग्रेस की नीतियों ने किसानों को गरीबी की ओर धकेला है। सपा ही किसान की सच्ची हितैषी है। प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही समाजवादी पेंशन को बढ़ा कर तीन गुना कर दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को निजी नलकूपों का पानी भी मुफ्त दिया जाएगा। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कही।
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज के मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष का जनसभा के आयोजक धर्मपाल पटेल ने माला पहनाकर स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश का किसान बदहाल है।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली, पढ़ाई, दवाई, सिंचाई के दाम बढ़े हैं। देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आने से रोजगार समाप्त हो गए हैं। दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार केवल ढाई लाख लोगों को ही रोजगार दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें भी मनरेगा के मजदूर शामिल हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, जिलाध्यक्ष विपिन यादव, सतीश राज सिंह, वंदना शुक्ला, जंगबहादुर सिंह मखलू, जगदीश सिंह उर्फ जालिम, सद्दाम हुसैन, शीबू खान और सूरजपाल यादव मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के चढ़ते ही मंच भरभरा कर टूटा
जनसभा में आते ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता भी मंच पर बैठना चाहते थे। ज्यों ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंच पर पैर रखा पूरा मंच भरभरा कर टूट गया। क्षमता से अधिक मंच पर भीड़ होने के कारण मंच टूटा। ऊंचाई कम होने के कारण ज्यादातर नेता चोटिल होने से बच गए। लेकिन युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह मखलू के गिरने से चेहरे पर चोट लगी।
सपा सरकार आने पर खत्म होगा गुंडाराज
जोनिहां। साहिबाजपुर गांव के मेला मैदान में नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गुंडाराज का खात्मा किया जाएगा। कार्यक्रम में व्यापारी प्रमोद पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, सतीश राज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, अशोक पटेल, गणेश वर्मा, सुरेंद यादव, राजू कुर्मी, पिंकू शुक्ला, कृष्ण बली यादव मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत
जिले की सीमा से लेकर सभास्थल तक सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए होड़ रही। लखनऊ बाईपास चौराहे पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष निधान सिंह यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार नरेश उतम के स्वागत के लिए असनी पुल पहुंचे हथगाम चेयरमैन प्रतिनिधि रहे धीरेंद्र कुमार मुन्ना बाबू ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। इनके साथ चौधरी शेर सिंह, रोहित यादव, राजेश, नोखेलाल, मनीष सविता, सुशील यादव, मोनू चौधरी, रमेश, निर्भय मौजूद थे।

हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने सात मील तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आजम खां, चंद्र प्रकाश लोधी, डॉ. अशोक पटेल, धीरेंद्र सिंह यादव, स्वामीशरण पाल, धर्मेंद्र यादव, रईस कुरैशी, तेजसिंह यादव मौजूद रहे। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील रोड में नरेेश उत्तम का स्वागत किया गया।

र्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज परिसर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की जनसभा में मौजूद भीड़। संव?

र्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज परिसर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की जनसभा में मौजूद भीड़। संव?- फोटो : FATEHPUR

असनी पुल पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करने के लिए जमा भीड़। संवाद

असनी पुल पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करने के लिए जमा भीड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

चौफेरवा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते राजू साहू। संवाद

चौफेरवा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते राजू साहू। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed