{"_id":"620aa2ea66ef25751d42fa07","slug":"fathepur-news-bindki-struggled-with-four-hours-of-jam-fatehpur-news-knp6804966128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे जाम के झाम से जूझी बिंदकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे जाम के झाम से जूझी बिंदकी
विज्ञापन
तहसील रोड में गांधी चौराहे के समीप लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। कस्बे में सोमवार को तहसील रोड पर जाम लगने से चार घंटे तक लोग हलाकान रहे। सुबह 10 बजे लगा जाम पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे खुलवाने में सफलता हासिल की।
बांदा-सागर हाईवे पर सड़क किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ ही फुटपाथ तक सामान फैला रखा है। इसके अलावा सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
सोमवार को भी सुबह 10 बजे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। इस कारण आंबेडकर चौराहे से लेकर तहसील रोड, गांधी चौराहा, बांदा सागर हाईवे, मुगल रोड और कुंवरपुर रोड चार घंटे तक जाम का रहा।
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि नगर पालिका को निर्देशित कर जल्द मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।