{"_id":"622654048751f7489065c61f","slug":"fathepur-news-bed-student-dies-after-being-hit-by-a-train-fatehpur-news-knp684414441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। कॉलेज से प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
रसूलाबाद गांव निवासी अरविंद यादव की पुत्री रचना देवी (25) रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज खागा में बीएड की छात्रा थी। सुबह प्रवेश पत्र लेने सहेलियों के साथ कालेज गई थी। प्रवेश पत्र लेकर वह सहेलियों के साथ गांव आने के लिए निकली थी।
बहरामपुर क्रासिंग से आगे सहेलियां बहरामपुर की तरफ चली गईं और रचना गांव के लिए अकेले ही रेलवे लाइन किनारे से चल दी। केबिन के पास पहुंची और ट्रैक पार करने लगी।
तभी अप लाइन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे रचना की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसे में छात्रा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।