फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Ban on taking charge of six spokespersons

आयोग से आए छह प्रवक्ताओं की ज्वाइनिंग रुकी

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Ban on taking charge of six spokespersons
फतेहपुर। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में नवनियुक्त शिक्षकों के पदभार ग्रहण करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को जारी सूची में शामिल छह प्रवक्ता मंगलवार को पदभार ग्रहण के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। तो उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलाया गया।
विज्ञापन

जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में छह प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई है। इनकी सूची पांच जनवरी को जारी हुई है। आयोग की सूची में शामिल छह प्रवक्ता मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी की पत्रावली दाखिल करने के बाद उन्हें बताया गया कि आयोग ने नए शिक्षकों के पदभार ग्रहण करने पर रोक लगा दी है। प्रभारी डीआईओएस संजय कुशवाहा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान किसी को पदभार ग्रहण नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति आवश्यक है। ऐसे में सभी नए शिक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed