{"_id":"618bd1cac97e7d2ca500f6ad","slug":"fathepur-news-balli-mishra-threatens-to-kill-atul-s-close-friend-fatehpur-news-knp663091132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली मिश्रा ने अतुल के करीबी को मार डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली मिश्रा ने अतुल के करीबी को मार डालने की दी धमकी
विज्ञापन
फतेहपुर। बहादुरपुर गांव के अतुल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के मंगलवार जेल जाने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो हत्यारोपी पक्ष के बल्ली मिश्रा का होने की बात पुलिस और ग्रामीण मान रहे हैं।
हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में मृतक पक्ष के एक ग्रामीण और महाखोर के रहने वाले एक रिश्तेदार को जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दी गई है।
गाजीपुर थाने के बहादुरपुर निवासी अतुल मिश्रा पर चार अक्तूबर की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के राकेश मिश्रा पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला किया था। मरणासन्न हो जाने पर अतुल को छोड़कर आरोपी चले गए थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन इलाज दौरान अतुल की मौत हो गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कस्बे के चौराहे पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जाम लगाया था।
ग्रामीणों के प्रदर्शन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। प्रदर्शन शांत होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इधर, आरोपियों में शामिल बल्ली मिश्रा ने प्रदर्शन से नाराज होकर मृतक अतुल के एक करीबी को फोन करके धमकी दी।
धमकी में बल्ली कह रहा है कि, जाम लगाने पहुंच थे। चार-छह महीने में जेल से छूटकर आऊंगा, उसे और महाखोर वाले का सीधे ऊपर के लिए ट्रांसफर कर देगा।
धमकी, गलौज का करीब एक मिनट 12 सेकेंड का यह ऑडियो मंगलवार को आरोपियों के जेल जाने के बाद वायरल हुआ है। बता दें पुलिस ने हत्यारोपियों में राकेश मिश्रा व उसके भाई राजू, पुत्र बल्ली मिश्रा, आशीष मिश्रा और बाबू मिश्रा को जेल भेजा था।
जेल जाने के बाद सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो से इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि ऑडियो वायरल आरोपी के फरार होने के दौरान धमकी का है। आरोपी के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।