फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,BA third year student Alshifa won

बीए तृतीय साल की छात्रा अलशिफा ने मारी बाजी

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,BA third year student Alshifa won
फतेहपुर। डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अलशिफा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोस्टर और निबंध के माध्यम से अबुल कलाम आजाद की साहित्यिक एवं राजनीतिक जीवन आयामों को दर्शाने की कोशिश की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कहा कि आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों की स्थापना अबुल कलाम आजाद ने की थी।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान कभी भुलाए नहीं जा सकते। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने मुस्लिमों का प्रतीक बनकर भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह धर्म के आधार पर भेदभाव और बंटवारे के पक्ष में नहीं थे। वह अखंड भारत के पक्षधर थे। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की वरदा रियाज, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशनुमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस मौके पर डॉ गुलशन सक्सेना, डॉ. शकुंतला, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. रमेश सिंह, डॉ उत्तम कुमार, डॉ. चारु मिश्रा, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. ज्योति कुमारी, अशोक कुमार कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed