फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Aung will soon get rid of jam

औंग में जाम की समस्या से जल्द मरूलेगी निजात

Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Aung will soon get rid of jam
औंग कस्बे में हाइवे किनारे का बन रहा नाला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे चौड़ीकरण में बाधक बने अतिक्रमण को ढहाने के बाद सोमवार से एनएचएआई ने नाला और सर्विस लेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। काम पूरा होने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या से राहगीरों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर एनएचएआई ने औंग में निर्माण ढहा दिया था। हाईवे निर्माण की बाधा दूर होने के बाद नाले और सर्विस लेन का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। अभी तक सिर्फ एक ओर ही सर्विस लेन बनी थी।
विज्ञापन

ऐसे में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से निकल रहे थे। इससे कस्बे में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।
लेकिन अब जल्द इससे छुटकारा मिल जाएगा। सर्विस लेन पांच मीटर चौड़ी और एक किमी लंबी है। जबकि नाला भी एक किमी लंबा है और इसकी चौड़ाई दो मीटर है।
जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
कस्बे में हाईवे के उत्तर का पानी पुलिया पार करके खेतों में भर रहा है। गंदे पानी की निकासी की समस्या नासूर बनी है। नाला निर्माण होने से ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी। कस्बे के बृजेश पटेल, विकास पटेल, विवेक कुमार, शरद सोनी, प्रताप पटेल, नीलू, चेतन ने हाईवे पर नाला निर्माण पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ की सर्विस लेन न बन पाने और ओवरब्रिज का निर्माण अतिक्रमण के कारण रुका होने से औंग कस्बे में जाम की समस्या थी। सोमवार से सर्विस लेन और नाले का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। दिसंबर के अंत तक यह काम पूरे हो जाएंगे। नए साल से वाहन सरपट दौड़ने लगेंगे। - पवन सिंह, प्रबंधक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed