फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Attempt to rape pregnant woman, assault

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास मारपीट

Tue, 22 Feb 2022 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Attempt to rape pregnant woman, assault
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में गर्भवती महिला के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने दंपती और उसके देवर की लाठी-डंडे से पिटाई की। महिला मंगलवार को दोबारा पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि रविवार को उसके पति और देवर एक शादी में गए थे। घर में वह और वृद्ध सास थी। मोहल्ले के तीन युवक दीवार फांदकर उसके घर में कूद आए। आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई।
विज्ञापन

युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोच मचाने पर सास की नींद खुल गई। तो उन्होंने भी शोर मचाना शुरू किया। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन वह पति और देवर के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत की। घर पहुंचने पर युवकों ने उन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें वह तीनों घायल हो गए।

महिला ने मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच आबूनगर चौकी इंचार्ज को दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed