फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Apologizing by bringing wife from in-laws' house, burnt alive

गलती की माफी मांग मायके से पत्नी लाया, फिर जलाकर मार डाला

Sun, 02 Jan 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Apologizing by bringing wife from in-laws' house, burnt alive
बेहोश पड़ा पति सुभाष। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। ससुराल में अपनी गलतियों की माफी मांगकर पत्नी को घर लाए पति ने शनिवार दोपहर जिंदा जलाकर मार डाला। इससे पहले शुक्रवार सुबह और रात में उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर उसे आग से जलाकर मार डाला। विवाहिता अपनी जान न बचा सके, इसलिए सास ने घर में बाहर से ताला बंद कर लिया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नई बाजार मोहल्ला (जिला पंचायत अध्यक्ष के घर के पास) रहने वाले सुभाष रैदास गैस सर्विस सेंटर की दुकान में काम करता है। वह आए दिन नशे में अपनी पत्नी रूबी (24) के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान रूबी अपने मायके बरगदिया पुरवा मजरे सनगांव थाना थरियांव चली गई थी। 10 दिन पहले सुभाष उसे बुलाने ससुराल पहुंचा और घरवालों से माफी मांगकर उसे बुला लाया।
इसके बाद से फिर वह मारपीट कर रहा था। रूबी की मां राजरानी पत्नी स्व.रामबली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दामाद सुभाष व उसकी मां जानकी देवी ने मिलकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को कमरे में बंद करके पीटा।
इसके बाद आंगन में ले जाकर आग लगाकर मार डाला। इस दौरान कोई मदद न मिल सके, इसलिए घर के बाहर दरवाजे में ताला बंद कर लिया। रूबी के मरने के बाद दरवाजा खुला तो आंगन में उसकी लाश पड़ी हुई थी, जबकि सुभाष घर के पीछे एक नाले में पड़ा मिला।
सूचना पर सीओ जीडी मिश्रा, कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंचे और पति सुभाष को अस्पताल व शव को मर्च्युरी भेजा। रूबी की मां राजरानी की तहरीर पर सास जानकी देवी, दामाद सुभाष व जेठ फूलचंद्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति सुभाष व जानकी देवी द्वारा शनिवार को बेटी को आग लगाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक खागा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच सीओ खागा करेंगे।
मफलर में लगी आग तो नाले में कूदा
पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो रूबी का जला हुआ शव आंगन में पड़ा हुआ था। सुभाष घर के पीछे जल निकासी के लिए बनाए गए एक नाले में बेहोशी की हालत में पड़ा था। जबकि नाले से चंद कदम की दूरी पर उसका आधा जला हुआ मफलर पड़ा था। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में नाले से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। हरदों अस्पताल से उसे तुरंत फतेहपुर रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि आग मफलर में लगी तो वह आनन में उसे बुझाने के लिए नाले में कूद गया और बेहोश हो गया।
डेढ़ साल की है बेटी खुशी
सुभाष और रूबी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों को एक बेटी खुशी भी है, जो डेढ़ साल की है। घटना के समय बेटी पड़ोस में थी। लोगों ने बताया कि शनिवार की रात नशे में सुभाष ने रूबी को कमरे में बहुत पीटा। उसकी चीख लोगों ने सुनी थी। शनिवार की सुबह फिर सुभाष ने रूबी को पीटना शुरू किया तो लोगों ने उसे टोका भी, लेकिन वह नहीं माना।
मां ने बंद कर लिया था दरवाजा
सुभाष व उसकी मां जानकी देवी रूबी को पीट रही थी तो लोगों ने टोका टाकी की। यह देख जानकी देवी ने घर के बाहर आकर दरवाजे पर ताला बंद कर लिया। ताकि घर के अंदर हो रही हैवानियत को कोई रोक न सके और रूबी को मदद न मिल सके।
पांच भाइयों में अकेली थी रूबी
बरगदिया पुरवा मजरे सनगांव की रहने वाली रूबी पांच भाइयों में अकेली थी। उसके पिता का निधन कई वर्ष पहले हो चुका था। मां राजरानी ने उसे पाला था। अकेली होने के कारण वह परिवारीजनों की दुलारी थी। भाइयों में धर्मेंद्र, धर्मवीर, सर्वेश, रवि और शनि हैं। सर्वेश के बाद रूबी का जन्म हुआ था।

सास की आंख में नहीं था आंसू
बहू रूबी की मौत को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी सास जानकी देवी ने इसे खुदकुशी बताया। हालांकि इस घटना को लेकर जानकी देवी के आंखों में न तो आंसू था और न ही चेहरे पर कोई दुख और परेशानी।

रूबी की फाइल फोटो। संवाद

रूबी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

सुभाष को स्ट्रेचर पर बाहर लाते लोग। संवाद

सुभाष को स्ट्रेचर पर बाहर लाते लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

पोती खुशी के साथ आरोपी जानकी देवी। संवाद

पोती खुशी के साथ आरोपी जानकी देवी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घर के बाहर मौजूद मोहल्ले के लोग। संवाद

घर के बाहर मौजूद मोहल्ले के लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed