फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Akhilesh and Yogi are Ram-Shyam pair: Owaisi

अखिलेश और योगी राम, श्याम की जोड़ी- ओवैसी

Sat, 19 Feb 2022 07:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Akhilesh and Yogi are Ram-Shyam pair: Owaisi
बिंदकी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते एआई एमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी? - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और योगी राम-श्याम की जोड़ी हैं। दोनो अल्पसंख्यक समाज का विकास नहीं चाहते।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में शनिवार को जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी सागर पटेल के समर्थन में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि मुस्लिम मतदाताओं का वोट मुझे नहीं चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुस्लिम महिलाओं के हितैषी बन रहे हैं। जबकि कर्नाटक में एक मुस्लिम छात्रा के साथ हिजाब पहनने के मामले में हुए बवाल पर देश के प्रधानमंत्री चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 23 फरवरी को सिलिंडर के सामने वाली बटन दबाकर सपा और भाजपा के लोगों को सबक सिखाना है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान अन्ना मवेशियों से त्रस्त हैं।

प्रदेश में डीजल पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं। भाजपा के लोग पिछड़े अल्पसंख्यक समाज का विकास नहीं चाहते। इस मौके पर जहानाबाद से प्रत्याशी अनूप सचान, सदर से प्रत्याशी भोला मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed