फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,After a long debate, the police got the remand of Raza

लंबी बहस के बाद पुलिस को मिली रजा की रिमांड

Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,After a long debate, the police got the remand of Raza
कोर्ट में पेशी के लिए जाता हाजी रजा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हाजी रजा पर दर्ज तीसरे मुकदमे की रिमांड में अभियोजन पक्ष को लंबी जद्दोजेहद करनी पड़ी। सीजेएम मंजू कुमारी की कोर्ट में रिमांड को लेकर लंबी बहस हुई।
विज्ञापन

अब हाजी रजा और उनके अन्य साथियों पर बलवा और सेवन सीएलए समेत कई धाराओं का मुकदमा चलेगा। इस मामले में पुलिस ने रजा को साजिश का आरोपी बनाया था।
भाजपा नेता फैजान की पिटाई के बाद पुलिस 22 नवंबर की रात चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा को पकड़ने के लिए गई थी। रजा के इशारे पर भीड़ ने पुलिस को रोक लिया था।
विज्ञापन

भीड़ ने हंगामा काट किया, तो रजा भाग निकला था। कोतवाल अनूप सिंह ने बलवे, सेवन सीएलए के आरोप में रजा, सभासद विनय तिवारी, पालिका के बाबू आकिब, आकिब के भाई सोनी, सोएब चिकना समेत 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान मामले में अज्ञात आरोपियों में अंबर जाफरी, सुहैल जाफरी, रजा के भाई अयाज उर्फ डब्लू, सपा नेता पप्पू सिंह चौहान, वाहिद को भी प्रकाश में लाई है। इस प्रकरण में केवल रजा जेल में हैं।
मामले में पुलिस ने मुकदमे में रजा की रिमांड लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला था। तारीख पर रजा की पेशी हुई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कोर्ट में मुकदमे का रिमांड न बनाए जाने की बात कही।
इसी पर लंबी बहस चली। अभियोजन पक्ष ने भी पक्ष रखा। कोर्ट में मामले से संबंधित लोगों के अलावा किसी के भी प्रवेश पर रोक रही। करीब शाम छह बजे कोर्ट ने तीन पेज का रिमांड संबंधी आदेश जारी किया। इसमें पुलिस ने हाजी रजा को साजिश रचने के आरोप माना है।

रजा ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप
पेशी पर आए सभासद हाजी रजा ने सत्ता पक्ष के इशारे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रजा बोले कि पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर नए मुकदमों में फंसा रही है। सत्ता पक्ष उनकी हत्या की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed