{"_id":"61a7c16994d2ec15956cacfd","slug":"fathepur-news-74-thousand-rupees-by-changing-atm-fatehpur-news-knp6670132142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर चालक का एटीएम बदलकर 74हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर चालक का एटीएम बदलकर 74हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में वन इंडिया एटीएम बूथ पर शातिरों ने टैंकर चालक का कार्ड बदल लिया। इसके बाद एटीएम से खरीदारी की रुपये भी निकाले। चालक ने जानकारी होने पर कार्ड बंद कराया और कोतवाली में तहरीर दी है।
कानपुर नगर के थाना महाराजपुर के पतारी निवासी रमेश टैंकर चालक है। वह ज्वालागंज के पास टैंकर में कुछ काम करा रहा था। रुपये की आवश्यकता होने पर वह पास स्थित वन इंडिया एटीएम पर गया।
जहां रुपये निकालने के लिए लाइन में लग गया। नंबर आने पर रमेश ने कार्ड मशीन में डाला, किसी कारण के चलते रुपये नहीं निकले। इस दौरान पीछे खड़े एक युवक ने बहाने से कार्ड बदल लिया। वह बदला हुआ कार्ड लेकर चला गया।
विज्ञापन
उधर, कार्ड का शातिर ने अलग-अलग जगह इस्तेमाल किया और 74 हजार 989 रुपये निकाल लिए। वह बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचा, तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
उसने तत्काल बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सरसौल कानपुर नगर से संपर्क किया और कार्ड को बंद कराया। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने कार्ड से मोहन मिष्ठान भंडार मलवां, कुमार ज्वैलर्स बाकरगंज में कई बार प्रयोग किया।
रमेश ने मामले की तहरीर मंगलवार को कोतवाली में आकर दी। कोतवाली पुलिस ने रमेश को एसपी कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात कहकर टरका दिया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि चालक को साइबर सेल भेजा गया है।