फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,59.67 lakh scholarship distributed to 2274 students

2274 छात्रों को बांटी गई 59.67 लाख रूपए छात्रवृत्ति

Sat, 02 Oct 2021 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,59.67 lakh scholarship distributed to 2274 students
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्रा को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र देते समाज कल्याण अधिका - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र व छात्राओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। गांधी जयंती के मौके पर विद्यालयों में आयोजन हुए।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति वितरण के लिए जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, रामलखन आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज राधानगर, मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज कोराई, सुंदरमती बालिका इंटर कालेज गाजीपुर रोड फतेहपुर, मुस्लिम इंटर कालेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, प्रसून राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विनय प्रताप सिंह, शिव प्रकाश अग्रहरि, डॉ. प्रभूदत्त दीक्षित, रामगोपाल गुप्त कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने कहा कि छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए हार्ड कापी अपने विद्यालय में सप्ताह भर के अंदर जमा करें।
पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर व दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर है।
इतने छात्रों को वितरित की गई छात्रवृत्ति
वर्ग - छात्रों की संख्या - वितरित धनराशि (लाख में)
अनुसूचित जाति - 707 - 21.21
सामन्य वर्ग - 230 - 6.90
अन्य पिछड़ा वर्ग - 1137 - 25.58
अल्पसंख्यक वर्ग - 200 - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed