{"_id":"61c4be3394d2ec15956cbaac","slug":"fathepur-news-50-thousand-cheated-from-the-youth-by-becoming-a-bank-worker-fatehpur-news-knp671314537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी बनकर युवक से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी बनकर युवक से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद टप्पेबाज। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की बैंक शाखा में गुरुवार को बैंक कर्मी बनकर टप्पेबाज ने एक युवक से 50 हजार रुपये की ठगी कर दी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सातआना मोहल्ला निवासी मोहम्मद कासिम (21) ने बताया कि वह तीन बजे बैंक शाखा में 50 हजार रुपये जमा करने गया था। कैशियर ने बताया कि बैंक का सर्वर खराब है। इस पर वह बाहर निकल आया।
बैंक परिसर के अंदर बैठा एक युवक उसके पास आया। उसने खुद को बैंक कर्मी बताया और रुपये जमा कराने की बात कही। इसके बाद उससे बैंक अधिकारियों के लिए चाय लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
वह चाय लेने चला गया। जब लौट कर आया, तो वह युवक फरार हो चुका था। उसने बैंक अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। आरोपी कैमरे में कैद हुआ है। मोहम्मद कासिम ने ललौली थाने में टप्पेबाजी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित युवक मोहम्मद कासिम। संवाद- फोटो : FATEHPUR