फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,45 lakh stolen from farmer's house

किसान के घर से नगदी और लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,45 lakh stolen from farmer's house
धीरसिंह का डेरा मजरे सरकंडी में चोरी की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। सोमवार रात किसान के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवरात व नगदी समेत 45 लाख का माल पार कर दिया। घटना की मंगलवार सुबह जानकारी हुई, तो घर में हड़कंप मच गया। पुलिस, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। बारीकी से जांच कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के धीर सिंह का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह घर के बरामदे में पिता रणधीर सिंह और भांजे आशीष के साथ सोए थे। बाकी परिवार के लोग साथ वाले घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

उनकी सुबह नींद खुली तो देखा कि चार कमरों के दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा, तो अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। दो बक्से और अटैची छत पर खुले पड़े थे। सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी से परिवार के होश उड़ गए। उनके घर में पीछे की ओर छत पर जाने के लिए सीढ़ियों बनी है। छत पर दरवाजा नहीं लगा है। संभावना है कि चोर पड़ोसी के शौचालय की छत से उनकी छत पर पहुंचे होंगे।
इसके बाद इन सीढ़ियों के रास्ते से कमरों तक पहुंचे। कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए है। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की।
फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लिए। सर्विलांस टीम ने टावर डंप लिया है। अनुराग सिंह ने बताया सोने-चांदी के जेवरात करीब 45 लाख की कीमत के चोरी हुए हैं। उनका पांच भाइयों का परिवार है।
सभी के जेवरात रखे हुए थे। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी राजेश सिंह ने बताया चोरी के खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
25 साल पहले हुआ था एक भाई का अपहरण
अनुराग सिंह के भाई हरिनाम सिंह का 25 साल पहले अपहरण हुआ था। परिवार के लोग खागा के रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पप्पू सिंह के करीबी हैं। रसूखदार परिवार की मशक्कत से हरिनाम सिंह के सकुशल बरामदगी हो सकी थी। परिवार के अधिकांश लोग जिला पंचायत अध्यक्ष के शैक्षिक संस्थानों पर कार्य करते हैं।
पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध को उठाया
असोथर पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। आरोपी पहले चोरियों के मामले में पकड़ा भी जा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत पांच भाइयों में अनुराग सिंह उज्जवल सिंह महाविद्यालय खागा पढ़ाते हैं। अरुण कुमार सिंह जुगराज महाविद्यालय शांति नगर फतेहपुर पढ़ाते हैं। प्रदीप कुमार सिंह घर में रहकर कृषि कार्य करते हैं। दिलीप कुमार सिंह पेट्रोल पंप लखनऊ में काम करते हैं। पांचवें हरिनाम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के संस्थान के प्रबंधक हैं।

नहीं लगी किसी को भनक
घर के एक हिस्से में घटना की रात अनुराग सिंह और उनके पिता रणधीर सिंह, भांजा आशीष सो रहे थे। वहीं दूसरे हिस्से में सरोज देवी पुत्री रणधीर सिंह, बहन मनोज देवी सिंह, नीलम देवी पत्नी प्रदीप सिंह, ललिता देवी, अरुण कुमार, रश्मि देवी, सुनीता देवी, दिलीप सिंह सो रहे थे चोरों घर में काफी देर तक मौजूद रहे। इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed