फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,15 children fall ill after drinking milk of mid-day meal

मिड-डे मील का दूध पीने के बाद बीमार पड़े 15 बच्चे

Sun, 31 Oct 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,15 children fall ill after drinking milk of mid-day meal
असोथर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विधातीपुर में बुधवार को मिड-डे-मील का दूध पीने से बच्चे बीमार पड़ गए। शनिवार को इनकी ज्यादा हालत बिगड़ी। तब परिजनों ने सीएचसी, पीएचसी व कस्बा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को हमेशा की तरह बच्चों को दोपहर में मिड-डे-मील योजना के तहत दूध पीने के लिए दिया गया। दूध पीने के बाद छात्रा मंजू, रोली, आशुतोष, शीलू देवी, लवकुश, इंगलेश, गोवर्धन, सारिका देवी, सुमिता, संजना, लक्ष्मी, मांशी, मुस्कान, सुमित, कामता आदि बीमार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद से बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया। शनिवार को कुछ बीमार बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर हुई। तब परिजन उन्हें लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल, पीएचसी व सरांय सीएचसी में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक बच्चे लवकुश की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विद्यालय के सहायक अध्यापक गौरव त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को 134 बच्चों को दूध दिया गया था, लेकिन कुछ बच्चे बीमार हुए हैं।

यह समझ नहीं आ रहा है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य ने बताया प्रकरण की सूचना देर से मिली है, वह मौके पर जाकर पूरी पड़ताल करके रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed