फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,122 police personnel line spot did not return from VIP duty

वीआईपी ड्यूटी से 31 घंटे बाद वापस नहीं लौटे 122 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,122 police personnel line spot did not return from VIP duty
फतेहपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी के लिए बनारस गए जिले के 122 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी भूल गए। वह अपने तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

औचक चेकिंग में मामला सामने आया तो एसपी के होश उड़ गए। एसपी ने सर्किल सीओ और थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 122 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच बैठाई है।
जिले से वीआईपी ड्यूटी में 162 पुलिस कर्मी 22 अक्तूबर को रवाना हुए थे। जिसमें 37 उपनिरीक्षक, 31 हेडकांस्टेबल और 94 कांस्टेबल शामिल थे। प्रधानमंत्री ड्यूटी 25 अक्तूबर की शाम को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

जिसके बाद एएसपी और सीओ जिले में लौट आए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने ड्यूटी पर जाने वालों की मंगलवार रात समीक्षा की। जिसमें ड्यूटी समाप्त होने के 31 घंटे के बाद 20 एसआई, 24 हेड कांस्टेबल और 78 कांस्टेबल थानों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सभी सर्किल सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। 21 थाना प्रभारियों को चेतावनी की नोटिस जारी की है। एसपी ने बताया कि कुल 122 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। उनकी सीओ सर्किल वार जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।
पुलिस कर्मियों पर यह हुई कार्रवाई
एसपी ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। चरित्र पंजिका पर अनुशासन संबंधी विभागीय कार्रवाई पंजीकृत की जोगी। इस दंडात्मक कार्रवाई के बाद थाने भेजने पर विचार किया जाएगा। थाना प्रभारियों को पुलिस कर्मियों के समय से वापस न आने पर गैरहाजिरी अंकित न कराए जाने के कारण चेतावनी दी गई है।

सबसे अधिक इन थानों के कर्मी रहे गायब
चेकिंग में सबसे अधिक तीनों थानों के पुलिस कर्मी नहीं लौटे हैं। धाता के 10 पुलिस कर्मी, असोथर थाने से नौ, ललौली थाने के सात पुलिस कर्मी ड्यूटी से नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed