फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,10 lakh stolen by breaking the lock of agricultural worker's house

कृषि कार्यालय बांदा में तैनात कर्मी घर से दस लाख की चोरी

Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,10 lakh stolen by breaking the lock of agricultural worker's house
राधानगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। उप कृषि निदेशक कार्यालय बांदा में तैनात कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने सोने, चांदी के जेवरात और नकदी समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने परिवार को दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

राधानगर चौकी क्षेत्र के नई बस्ती राजकालोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद बांदा उप कृषि निदेशक कार्यालय वर्ग-दो में विशेष वस्तु विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन

ऐसे में उनकी पत्नी गांव बबेरू गई थी। पड़ोसियों ने गुरुवार सुबह घर के मेन गेट का ताला टूटा देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह परिवार को लेकर घर पहुंचे। गेट के बाद सारे कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। कपड़े बाहर पड़े थे। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लॉकर तोड़कर चोर एक सौ 50 ग्राम सोने, एक किलो 500 ग्राम चांदी, एक लाख रुपये नकद चुरा ले गए हैं।

अनुमान है कि करीब 10 लाख का माल चोरी हुआ है। चोरों ने लॉकर खोलने के लिए मास्टर चाबियों का इस्तेमाल किया है। उनकी चाबियां छूटी हैं। कोतवाल अरुण चतुर्वेेदी ने बताया कि घटना की जांच राधानगर चौकी पुलिस कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed