फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,1.51 lakh cheated on the pretext of selling Bolero

बोलेरो बेचने का झांसा देकर 1.51 लाख ठगे

Sun, 26 Dec 2021 04:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,1.51 lakh cheated on the pretext of selling Bolero
फतेहपुर। ऑनलाइन बोलेरो बेचने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 51 हजार 200 रुपये की ठग लिए गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने खाताधारक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चतुरी का पुरवा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि नवंबर में ऑनलाइन ओएलएक्स पोर्टल पर विज्ञापन के आधार पर एक बोलेरो दो लाख 90 हजार रुपये में तय की थी।
विज्ञापन

ओएलएक्स पर वाहन मालिक का नंबर अंकित था। फोन पर संपर्क किया तो बच्चन सिंह निवासी टोडरपुर पीलीभीत से बात हुई। उन्होंने एडवांस रकम एक लाख 51 हजार 200 रुपये कई बार में दो बैंक खातों पर भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई हरि योगेंद्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से रुपये भेजे। गाड़ी मालिक ने बैंक से वाहन का फाइनेंस कराने का भी झांसा दिया। उसके बाद बोलेरो नहीं भेजी। रुपयों की भी मांग की जाती रही।

तब उसे ठगी का शिकार होने का आभास हुआ। उसने रुपयों वापस करने की बात कही, लेकिन रुपये भी नहीं लौटाए। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत खाता संख्या के आधार पर खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed