फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Votes will be cast today for three posts including Pradhan

फतेहपुर : प्रधान समेत तीन पदों के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Votes will be cast today for three posts including Pradhan
फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत में प्रधान समेत तीन पदों के लिए गुरुवार को उप चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए छह पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामधन त्रिपाठी व डॉ. पंकज पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक तिवारी ने बताया कि भिटौरा ब्लाक के सेनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा। साथ ही ग्राम पंचायत वार्ड-3 के सदस्य पद का उप चुनाव होगा। जिसके लिए तीन पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

सेनपुर के प्राथमिक पाठशाला के कक्ष संख्या एक, प्राथमिक पाठशाला मातिनपुर के कक्षा संख्या एक व दो में मतदान केंद्र बनाया गया है। भिटौरा ब्लाक के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए छेउका-हुसैनगंज-3 की सीट पर उप चुनाव होगा। इसमें प्राथमिक पाठशाला छेउका के कक्ष संख्या-4, कन्या प्राथमिक पाठशाला के कक्ष संख्या एक व दो में मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed