फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager two months pregnant due to rape in Fatehpur

Fatehpur: दुष्कर्म से किशोरी दो माह की गर्भवती, रिश्ते में देवर और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2022 03:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

हथगाम थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने जोर-जबरदस्ती से शारीरिक संबंद्ध बनाए, जिससे किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। इस घटना से सकते में आए पुलिस प्रशासन ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रिश्ते में देवर और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Teenager two months pregnant due to rape in Fatehpur
दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की रिश्ते में भाभी मामले में फरार है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

मामला हथगाम थाना क्षेत्र का है। एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 14 सितंबर की दोपहर खेत पर काम से गई थी। जहां गांव की फूलमती बहला फुसलाकर पुत्री को अपने खेत ले गई। खेत में फूलमती का रिश्ते में देवर शिवबाबू पासवान पहले से मौजूद था।
विज्ञापन

बेटी के साथ शिवबाबू ने दुष्कर्म किया। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में बेटी ने घर लौटकर कोई बात नहीं बताई थी। अब पुत्री दुष्कर्म से दो माह की गर्भवती हो गई। पूछताछ में बेटी ने घटना की आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी शिवबाबू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। महिला आरोपी की तलाश की जा रही है।

तीन दिन में दूसरा मामला आया
ललौली थाने में 27 नवंबर को एक किशोरी के दुष्कर्म से गर्भवती होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी ने 28 नवंबर को एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस घटना के बाद हथगाम थाना क्षेत्र की किशोरी के दुष्कर्म से गर्भवती होने का दूसरा मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed