फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: One caught in kidnapping attempt, two escaped

फतेहपुरः अपहरण की कोशिश में एक को दबोचा, दो भागे

Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: One caught in kidnapping attempt, two escaped
फतेहपुर। रविवार को किशोरी को ले जाने के बाद सोमवार को जब बोलेरो सवारों ने पिता के अपहरण की कोशिश की तो राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया। इसी बीच भीड़ के चंगुल से छूटकर दो लोग भाग निकले। अपहरण की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई कि रविवार रात साढ़े आठ बजे हरिश्चंद्र, ननकू निवासी बरौहां और शिवकरन निवासी मुत्तौर, ललौली ने फोन कर उसकी नाबालिग पुत्री को घर के बाहर रोड पर बुलाया। उसकी पुत्री को एक बाइक में बैठाकर तीनों भाग निकले। दूसरे दिन सोमवार को वह बेटी की खोजबीन कर रहा था। पटेल नगर मार्ग पर एक बोलेरो में उसे बेटी बैठी दिखी।
विज्ञापन

जब वह बेटी से बोलेरो से उतरने के लिए बोला तो उसे भी जबरन बोलेरो में बैठा लिया। उसके शोर मचाने पर राहगीरों ने ओवरटेक कर बोलेरो रुकवाई। आपबीती बताने पर लोगों ने एक अपहरणकर्ता को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि दो बोलेरो सवार भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग निकले। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed