फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,suside

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Wed, 29 Sep 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,suside
हसवा (फतेहपुर)। बेंती गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में मौसी-भांजे थे और दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर था। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी जबकि युवक विवाहित था और उसके दो बेटे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नवरात्र में किशोरी की गोदभराई होनी थी, इसी तनाव में दोनों में यह कदम उठाया।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के लतीफपुर गांव की रहने वाली अंकला पाल (17) पुत्री स्व. रामआसरे कक्षा 11 की छात्रा थी। ललौली थानाक्षेत्र के सातआना गांव निवासी अजय उर्फ चैतू (29) के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय की ससुराल लतीफपुर के पड़ोसी गांव मकनपुर में है। अजय के पारिवारिक चाचा श्यामबाबू की शादी अंकला की बड़ी बहन के साथ हुई थी। इस रिश्ते से अंकला अजय की रिश्ते में मौसी लगती थी।
विज्ञापन

रिश्तेदारी होने के कारण अजय का अंकला के घर आना-जाना था। सोमवार शाम अजय घर से ससुराल के लिए निकला। इधर, अंकला भी रात करीब आठ बजे घर से गायब हो गई। परिजन अंकला की तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने लतीफपुर से दो किलोमीटर दूर बेंती गांव में अंकला का शव खेत में और कुछ दूरी पर अजय का शव धान के खेत में पड़ा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जहर के खाली पाउच, पानी की बोतल, खाली गिलास और एक मोबाइल पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। अंकला के परिजन भी आ गए। अंकला के भाई सूरजभान ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। बहन की शादी तय की थी और नवरात्र में गोद भराई होनी थी।
उधर, मौके से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने अजय के परिजनों को सूचना दी। मृतक का पारिवारिक चाचा श्याम बाबू पहुंचा। उसने बताया कि अजय की शादी पांच साल पहले सोनी देवी के साथ हुई थी। उसका एक बेटा हनी (3) और दूसरा दो माह का है।

मौके पर सीओ अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी पहुंचे। बैरीकेडिंग कराकर फोरेंसिक टीम ने पाउच से नमूने लिए। सीओ अनिल कुमार ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की की शादी तय हो चुकी थी। जांच में सामने आया है कि दोनों ने अलग होने के डर से आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed