{"_id":"60c4ff818ebc3e78e8592e08","slug":"fatehpur-news-panchayat-chunav-fatehpur-news-knp633819194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भिटौरा रहा अव्वल, अमौली फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भिटौरा रहा अव्वल, अमौली फिसड्डी
विज्ञापन
फतेहपुर। चार क्षेत्र पंचायत सदस्य व 187 ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। प्रधानी के चुनाव की तरह ग्राम सदस्य चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा। लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने पर मतदाताओं ने वोट डाला।
छह ब्लाक के 73 बूथों में 22345 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम छह बजे तक 58.30 फीसदी मतदान हुआ। भिटौरा ब्लाक में सबसे ज्यादा 64.28 फीसदी मतदान हुआ। वहीं अमौली में सबसे कम 51.88 फीसदी मतदान हुआ।
अप्रैल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 3730 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने दावेदारी नहीं की थी। प्रधान पद का चुनाव होने के बाद अधूरे कोरम को पूरा करने लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पांच व छह जून को नामांकन हुआ था और सात जून को पर्चा वापसी का समय था। पर्चा वापसी के बाद 3543 सीटों पर निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन हो गया। 147 वार्डों पर एक से ज्यादा दावेदारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
इन सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान कराया गया। वहीं, खजुहा ब्लाक के 50 व 51 वार्ड में गलत मतपत्र होने के कारण दोबारा मतदान कराया गया। यहां पर पुराने दावेदार ही चुनाव मैदान में रहे। वहीं, वार्ड नंबर 25 से निर्वाचित बीडीसी की मौत हो जाने के कारण उपचुनाव हुआ। विजयीपुर ब्लाक में सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी आरती यादव ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो नामांकन किया था।
दोनों सीटों से जीत दर्ज करने के बाद बीडीसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। तो यह सीट खाली हुई थी और यहां पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि 73 बूथों पर शांति पूर्वक मतदान हुआ है।
डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
अमौली। ब्लाक क्षेत्र के मदरी ग्राम पंचायत में सदस्य पद के चुनाव का डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सतपाल अंतिल ने निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर लोग रहें। इसके अंदर न आने दिया जाए।
यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर दबाव बनाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ में साथ में सीडीओ सत्यप्रकाश मौजूद रहे। वहीं, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बसंतखेड़ा ग्राम पंचायत के बूथ का निरीक्षण किया। सभी जगह मतदान शांति पूर्वक होता रहा।