फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,mausam

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,mausam
फतेहपुर। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बुधवार को राहत मिली। बदलों के छाने और हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बादल छाने से किसानों की धड़कने जरूर बढ़ गईं। बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों ने गेहूं की मड़ाई का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने सबसे ज्यादा किसानों को मुश्किल में डाला। सुबह से बादल छा जाने से गेहूं की मड़ाई एवं कटाई को लेकर किसानों में होड़ मच गई। बुधवार को भोर पहर से तेज हवाएं चलती रहीं। किसानों को चिंता थी यदि बारिश हुई तो खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन

आंधी आई तो मड़ाई के बाद खेत में लगा भूसे का ढेर उड़ जाएगा। जिन किसानों ने गेहूं की फसल को काट लिया था, वह दोपहर में ही ट्रैक्टर, थ्रेशर लेकर मड़ाई के लिए खेतों में पहुंच गए। थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि इस हफ्ते मौसम में नमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा भी चलने की संभावना है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काट रखी है, वह मड़ाई कर लें। खेत में लगे भूसा को भी सुरक्षित कर लें। गुरुवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 37 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed