फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ?????????? ??? ??? ?? ?????? ?? ?????? ???

रिश्वतखोरी में जेई को पदावनत और आर्थिक दंड

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
?????????? ??? ??? ?? ?????? ?? ?????? ???
फतेहपुर। रिश्वत लेने का मामला जांच में सही मिलने पर थरियांव उपकेंद्र के जेई जेई दिनेश कुमार सरोज को पदावनत (डिमोशन) कर दिया गया है। उन पर 70 हजार से अधिक जुर्माना भी लगाया गया है। निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन शेष कुमार बघेल ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने 23 जुलाई 2020 को थरियांव उपकेंद्र के जेई दिनेश कुमार सरोज और लाइनमैन अरविंद की शिकायत मुख्य अभियंता प्रयागराज से की थी। इसमें उपभोक्ताओं से वसूली और धमकाने का आरोप लगाया गया था। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता खागा मेघ सिंह और अधिशाषी अभियंता द्वितीय आरएन सिंह से जांच कराई। वीडियो की जांच में स्पष्ट हुआ कि लाइनमैन अरविंद ने रुपये लिए, उस दौरान जेई दिनेश मौजूद थे। उपभोक्ता गुलाब सिंह ने भी ट्रांसफार्मर के एवज में 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। वीडियो और गुलाब की शिकायत के आधार पर जेई दिनेश को पदावनत (डिमोशन) कर टीजी टू बना दिया गया है। उन पर 70 हजार 533 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed