{"_id":"614a32ba8ebc3e21305b8d71","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6536200112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों के खातों में महीने के अंत तक धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों के खातों में महीने के अंत तक धनवर्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। इस माह के अंतिम सप्ताह तक परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में 11-11 सौ रुपये आएंगे। इस धनराशि से बच्चों के लिए यूनिफार्म, स्वेटर, बैग आदि सामान की खरीद की जाएगी। शासन ने दो दिन में सभी बच्चों का विवरण प्रेरणा, आधार डीबीटी एप में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 2650 परिषदीय हैं। 112 एडेड विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इन सभी स्कूलों में दो लाख 75 हजार बच्चे नामांकित हैं। शासन प्रति बच्चे को दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक बैग, जूता-मोजा खरीद के लिए अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेजने की तैयारी में है।
मंगलवार को शासन ने प्रेरणा, आधार डीबीटी एप में सभी बच्चों के आधार, खाता संख्या की फीडिंग के लिए दो दिन का समय दिया है। पत्र में कहा गया है कि अगर एक स्कूल में चार शिक्षक हैं, तो वह स्कूल के नामांकित बच्चों को बराबर-बराबर बांटकर फीडिंग करेंगे। इसके बाद इसका मिलान करने के बाद बीईओ चेक करेंगे और बाद में बीएसए को भेजेंगे। बीएसए अनुमोदन करके डाटा शासन को भेजेंगे। शासन में डाटा पहुंचते ही धनराशि अभिभावक के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि अभिभावकों के खाते में धनराशि महीने के अंत तक पहुंच सकती है। सभी शिक्षकों को बच्चों के डाटा दो दिन के भीतर एप में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।