फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

नीट में 24 अभ्यर्थी गैरहाजिर

Mon, 13 Sep 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
मुस्लिम इंटर कालेज में परिक्षार्थियों की गेट पर लताशी लेते शिक्षक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फोटो-9-मुस्लिम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में नीट के अभ्यर्थियों के अभिलेख चेक करते प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन

नीट में 24 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
- कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई दो केंद्रों में परीक्षा
जिले में पहली बार हुई परीक्षा, 719 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में पहली बार हुई नीट में 24 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 743 अभ्यर्थियों के लिए बने दो परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम पांच बजे परीक्षा संपन्न हुई। उत्तर पुस्तिकाएं मदर सुहाग एजूकेशन सेंटर में बने स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखी गई हैं। यहां से मूल्यांकन के लिए भेजी जाएंगी।
पहली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दो केंद्रों में कराई गई। परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कराया है। परीक्षा केंद्र मुस्लिम इंटर कॉलेज में 323 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 16 गैरहाजिर रहे। दूसरे परीक्षा केंद्र चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांश नगर में 420 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें आठ अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। इस तरह से दोनों परीक्षा केंद्रों में कुल 24 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे और 719 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

दोनों परीक्षा केंद्रों में सुबह 11.30 बजे से प्रवेश दिया गया और 1.30 बजे से केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की आयोजक एजेंसी ने मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव को को-आर्डिनेटर बनाया था। को-आर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।
..............................
परीक्षार्थी बोले
फोटो-10-शालिनी
लालगंज निवासी शालिनी दुबे ने मुस्लिम इंटर कॉलेज में नीट परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय चेहरा मुरझाया था। बताया कि 600 नंबर के प्रश्नपत्र में बॉयो से संबंधित प्रश्न काफी कठिन थे। माइनस मार्किंग होने के कारण कई प्रश्न छोड़ना पड़ा है।

.............................
फोटो-11-देवेश दुबे
शहर के वर्मा चौराहा निवासी देवेश दुबे भी मुस्लिम इंटर कॉलेज से पसीना पोछते बाहर निकले। बताया कि माइनस मार्किंग होने के कारण नीट परीक्षा कठिन होती है। इस कारण से जो प्रश्न याद हैं, उन्हें ही हल करने में फायदा है। 580 नंबर के प्रश्न हल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed