{"_id":"611c07358ebc3e4302398d4e","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6466989172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मोबाइल दिए जाने पर आशा बहुओं व संगिनियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मोबाइल दिए जाने पर आशा बहुओं व संगिनियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बहुआ। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत बहुआ इंटर कॉलेज बहुआ में एएनम, आशा बहुओं और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मोबाइल से ऑनलाइन फीडिंग कराने की जानकारी दी गई और मोबाइल दिए गए। लेकिन मोबाइल पुराने होने पर आशा बहुओं और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
लखनऊ से आए टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (टीएसयू) छोटेलाल ने प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन के प्रशिक्षण में घर-घर जाकर परिवार स्वास्थ्य रजिस्टर का सर्वे करने के बारे में बताया गया। कहा गया कि अब रजिस्टर की जगह एंड्रायड मोबाइल से काम किया जाए।
साथ ही आशा बहुओं व आशा संगिनियों को पुराने मोबाइल दिए गए। इस पर सभी ने हंगामा किया। प्रशिक्षक के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस मौके पर सुशीला देवी, संगीता देवी, शारदा, नेहा देवी, कमलेश कुमारी, कुसुमा देवी, वर्षा, आशा सिंह, मोनी, राजेश्वरी, मिथलेश, उर्मिला देवी, सोनू देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
किसी की टूटी स्क्रीन तो किसी का चार्जर खराब
आशा बहुओं का आरोप है कि नए की जगह पुराने मोबाइल दिए गए हैं। इसमें किसी मोबाइल की स्क्रीन टूटी है, तो किसी का चार्जर खराब है। बहुआ पीएचसी प्रभारी सत्यम गुप्ता ने बताया कि आशा बहुओं व आशा संगिनियों को नए मोबाइल बांटने थे, लेकिन पुराने मोबाइल देने की जानकारी नहीं है।